गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, समूह जप, गायत्री महायज्ञ और संगोष्ठी का हुआ आयोजन

गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व, समूह जप, गायत्री महायज्ञ और संगोष्ठी का हुआ आयोजन

युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित, वक्ताओं ने गुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का दिया संदेश
जामगांव (आर)
। गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वर्ष 1998 से प्रज्ज्वलित अखंड ज्योति के समक्ष श्रद्धालुओं ने सामूहिक जप किया तथा यज्ञशाला में आयोजित गायत्री महायज्ञ में आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। व्यास पूर्णिमा के अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के समाधि स्मारक पर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शक्तिपीठ परिसर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने समाज में नैतिकता, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का जो संदेश दिया, उसे अपनाकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

समन्वयक अशोक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन और आत्मपरिष्कार का पर्व है। गायत्री परिवार द्वारा चलाए जा रहे संस्कार, सेवा और साधना के अभियान से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में सद्विचार और सदाचार को स्थान देना चाहिए। ट्रस्ट मंडल के कौशल आडिल ने कहा कि गुरु का सान्निध्य मनुष्य के जीवन को प्रकाशित करता है। गायत्री परिवार का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण है। युवा पीढ़ी यदि गुरु के आदर्शों को अपनाए तो एक सशक्त एवं संस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में सहायक प्रबंध ट्रस्टी जगन्नाथ देवांगन,भाजपा नेता लेखराम साहू,कौशल आडिल,सिया राम चंद्राकर,ताल सिंह ठाकुर,ज्योति साहू,गया राम साहू,कमल देव,समीर चंद्राकर,महेंद्र बंछोर, दानेश्वर वर्मा,गयाराम साहू,उषा चंद्राकर,लीला सिंह,शारदा चौहानबड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *