“गुरु की महिमा अपरंपार : जरवाय में संत विजय साहेब के सत्संग से गूंजा गुरु पूर्णिमा उत्सव”

पाटन । सर्वोदय मंडल जरवाय के तत्वावधान में पुराना बाजार चौक पर गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर कबीर सत्संग के प्रख्यात संत विजय साहेब (सेंचुआ) और साध्वी समता साहेब (नवागांव) की अमृतवाणी ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।संत विजय साहेब ने गुरु की महिमा को “अपरंपार” बताते हुए कबीर वाणी “गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय” को उद्धृत किया और कहा कि “गुरु बलिहारी आपनो, गोविंद दियो बताए”। उन्होंने कहा कि सत्संग, ध्यान और साधना के माध्यम से ही सांसारिक बंधनों से मुक्ति पाई जा सकती है।

कार्यक्रम में साध्वी समता साहेब ने गुरु की आवश्यकता पर बल देते हुए जीवन में सद्गुरु के मार्गदर्शन को आत्मा की यात्रा के लिए आवश्यक बताया। वहीं विष्णु साहू औरी की भजन मंडली ने सुमधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस पावन अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत दुर्ग), यशवंत साहू (सरपंच), रविशंकर पाटिल (उपसरपंच) व पंचगण, गरीब दास साहू (संरक्षक, जिला सर्वोदय), बीरेंद्र साहू (अध्यक्ष, जिला सर्वोदय), भोलाराम साहू, तुलाराम साहू, किशोर साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में उदय साहू, पवन साहू, रिखी पटेल, धनंजय साहू, देवशरण साहू, फिरता साहू, श्यामलाल साहू (छोटे), मिलऊ यादव, ढेलूराम साहू, श्यामलाल साहू (बड़े), बिसहत निर्मल, ईश्वर वर्मा, शिवचरण पटेल, बाबूलाल पटेल, रामनारायण पटेल, मन्ना पटेल, रामा साहू, शिवकुमार साहू, नरेंद्र साहू, भीखम पटेल, द्वारिका पाल, लीलाराम यादव, करण साहू, लखन पाल, कुनैत पाल, हिरासिंह साहू, आशीष साहू, कला बाई साहू, हिरौदी ठाकुर, दाऊलाल निर्मल, कुमारी पटेल, मिलापा निर्मल, दुलारी वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व सत्संग प्रेमी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *