जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम भनसूली स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सर्दी, खांसी, बुखार, निमोनिया, ब्लड प्रेशर एवं शुगर जैसी सामान्य बीमारियों के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में 25 से अधिक ग्रामीणों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
इस अवसर पर समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी नेहा देशलहरे, मितानिन सोनी कौशिक, संगीता सूर्यवंशी, मितानिन प्रशिक्षक तरुणबाला चंद्राकर, भाजयुमो जामगांव आर मंडल उपाध्यक्ष दीपक साहू, अनुसुइया, तिलोचन, यामिनी, डुलेश्वर साहू, जगत यादव, राजलक्ष्मी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजूलता शर्मा, केशरी, संगीता कुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।