
जामगांव आर। छत्तीसगढ़ सिन्हा (कलार) समाज परिक्षेत्र निपानी एवं ग्रामीण कलार समाज किकिरमेटा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान सहस्त्रबाहु जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 22 नवंबर, रविवार को ग्राम किकिरमेटा स्थित कलार समाज भवन में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजारी बालोद की विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ संगीता सिन्हा शामिल होंगी, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कलार समाज दुर्ग सुरेश सिन्हा करेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडलेश्वर सिन्हा कलार समाज पाटन मंडल के रिखीराम सिन्हा, जनपद सभापति रवि सिन्ह, सिन्हा समाज दुर्ग के महामंत्री तोरण सिन्हा, शैलेन्द्र सिन्हा, सुरेश सिन्हा, त्रिवेणी सिन्हा, सरपंच देवकी निषाद, क्षेत्राधिकारी निपानी परिक्षेत्र प्रेमलाल सिन्हा, उपसरपंच संतोष सिन्हा एवं सेवा सहकारी समिति बेल्हारी के अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सामाजिक बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान सहस्त्रबाहु जयंती एवं सम्मान समारोह को सफल बनाने की अपील की है।