घुघुवा में रजत जयंती पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – 239 ग्रामीणों ने लिया लाभ

पाटन। रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज ग्राम घुघुवा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय पहँडोर एवं सेलूद के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्रीमती शैलेंदी साहू, उपसरपंच शिवनारायण शर्मा, समाजसेवी प्रशांत शर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

शिविर में कुल 239 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को काढ़ा वितरण भी किया गया।शिविर संचालन में प्रभारी डॉ. घनश्याम चंद्रा (पहँडोर), डॉ. भावना पाल (सेलूद), फार्मासिस्ट संगीता कोठारी, गजानन सिन्हा, औषधालय सेवक श्रीमती पुष्पा परगनिया एवं योगिता वर्मा (पी.टी.एस.) ने योगदान दिया। साथ ही योग प्रशिक्षक श्री अर्जुन ठाकुर और गजाधर द्वारा योगाभ्यास करवाया गया तथा सहयोगी के रूप में श्री रूपेश कुमार साहू एवं रामवतार चंद्राकर सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *