सेजस घुघुवा(क) में शिक्षक सम्मान समारोह सम्पन्न – माटीपुत्र शिक्षक मोहित कुमार शर्मा हुए सम्मानित

पाटन। विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के तत्वावधान में सेजस घुघुवा(क) में शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन), विशेष अतिथि श्री कमलेश वर्मा (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन) तथा अध्यक्षता श्री प्रणव शर्मा (सभापति, जनपद पंचायत पाटन) ने की।

समारोह की शुरुआत में अतिथियों व शिक्षकों का छात्रों ने फूल, बैंड-बाजा और तिलक-आरती के साथ भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आयोजन समिति व एसएमडीसी सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया और शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

विशेष अवसर पर ग्राम के माटीपुत्र और शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय परसदा में पदस्थ मोहित कुमार शर्मा को सुमनहार व प्रतीक चिन्ह के साथ विशेष सम्मान दिया गया। उल्लेखनीय है कि शर्मा जी शिक्षा, कला-संस्कृति, साहित्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में कार्य हेतु जिला युवा अवार्ड, तरु भूषण अवार्ड, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, धरती पुत्र सम्मान, मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सहित अनेक राज्य व राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।

छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं तथा शिक्षकों के साथ मिलकर केक काटा। मोहित कुमार शर्मा के निर्देशन में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच रोचक गतिविधियाँ आयोजित हुईं।कार्यक्रम में प्रशांत शर्मा (पालक समिति अध्यक्ष एवं समाजसेवी) ने आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय में डोम शेड निर्माण तथा कक्षा 10वीं के बाद वाणिज्य संकाय अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की मांग रखी, जिस पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया गया। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, पालकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। मंच पर थानेश्वर साहू (एसएमडीसी अध्यक्ष), ओगीराम साहू (एसएमसी अध्यक्ष), शैलेंद्री साहू (सरपंच), उत्तरा सोनवानी, रवि साहू, चूड़ामणि साहू, दुर्वासा साहू, पूनम शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं शिक्षाविद उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *