छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फ्रॉड पर लगाम: स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा SMS अलर्ट सिस्टम, इलाज पर कटने वाली हर रकम की जानकारी तुरंत मिलेगी

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फ्रॉड पर लगाम: स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा SMS अलर्ट सिस्टम, इलाज पर कटने वाली हर रकम की जानकारी तुरंत मिलेगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आयुष्मान कार्ड और स्वास्थ्य सहायता योजनाओं में होने वाले फर्जीवाड़े पर अब सख्त कदम उठाने जा रही है। मरीजों से इलाज और जांच के नाम पर अनाधिकृत कटौती की बढ़ती शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग एक नया SMS अलर्ट सिस्टम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद जैसे ही किसी मरीज के कार्ड से राशि कटेगी, बैंक की तरह तुरंत उसके मोबाइल पर मैसेज भेजा जाएगा।
* फर्जी कटौती और कार्ड ब्लॉक की शिकायतें बढ़ीं
स्वास्थ्य विभाग के पास लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई अस्पताल इलाज जितना हुआ है, उससे अधिक राशि काट लेते हैं या मरीज के कार्ड को ब्लॉक कर गलत क्लेम दाखिल कर देते हैं। हाल ही में स्वास्थ्य सहायता योजना के ऑडिट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां मिली थीं। अस्पतालों ने कैशलेस इलाज के बावजूद मरीजों से अतिरिक्त राशि वसूली, जिसके बाद चार अस्पतालों को एक–एक साल के लिए निलंबित कर जुर्माना लगाया गया। प्रदेश में हर महीने निजी और सरकारी अस्पतालों द्वारा लगभग 150 करोड़ रुपए का क्लेम भेजा जाता है, ऐसे में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए SMS आधारित प्रणाली को अनिवार्य कदम माना जा रहा है।

* शिकायत दर्ज करने के आसान विकल्प भी उपलब्ध
योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीज टोल-फ्री नंबर 104 या 14555 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग भी समय-समय पर अपने ऑनलाइन डेटा का ऑडिट करता रहता है, जिससे संदिग्ध पैटर्न की पहचान हो सके। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले कि इससे निजी अस्पतालों की मनमानी रुकेगी, आम लोगों को मिलेगा पूरा इलाज”
* सिस्टम की जरूरत क्यों?
कुछ अस्पताल कार्ड ब्लॉक कर अतिरिक्त पैसा काट रहे हैं। इसे रोकने के लिए सिस्टम विकसित किया जा रहा है।
फायदा किसे होगा? मरीजों को पूरी पारदर्शिता मिलेगी। जितनी राशि कटेगी, उसकी तत्काल जानकारी SMS से मिल जाएगी। अस्पतालों की मनमानी पर भी रोक लगेगी।
* सिस्टम कब तक तैयार होगा?
काम शुरू हो चुका है, जल्द लागू करेंगे। इसके बाद सरकार द्वारा मरीजों पर हो रही वास्तविक खर्च राशि भी उन्हें पता चलेगी।

* कैसे काम करेगा नया SMS अलर्ट सिस्टम?
यह सिस्टम बिल्कुल बैंकिंग मैसेज अलर्ट जैसा होगा। इसके तहत— मरीज का आयुष्मान कार्ड मशीन/डिवाइस में स्कैन होगा। सिस्टम आयुष्मान के डिजिटल बैंकिंग नेटवर्क से जुड़ेगा। कार्डधारक की पहचान और उपलब्ध राशि की जांच होगी।अस्पताल द्वारा किए गए खर्च की मंजूरी मिलते ही राशि कटेगी। कुछ ही सेकंड में मरीज के मोबाइल पर SMS भेज दिया जाएगा, जिसमें शामिल होगा—कटौती गई राशि,किस उपचार पर कटौती हुई एवं बची हुई राशि,ट्रांजेक्शन की तारीख और समय

* फर्जीवाड़े पर कसा जाएगा शिकंजा
SMS अलर्ट शुरू होने के बाद—
मरीजों से “अनजान कटौती” की शिकायतें कम होंगी,
अस्पताल अतिरिक्त बिलिंग नहीं कर पाएंगे,गलत क्लेम का तुरंत पता चलेगा,विभाग को भी रियल-टाइम निगरानी में सुविधा मिलेगी




3 thoughts on “छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फ्रॉड पर लगाम: स्वास्थ्य विभाग शुरू करेगा SMS अलर्ट सिस्टम, इलाज पर कटने वाली हर रकम की जानकारी तुरंत मिलेगी

  1. SMS जाने वाला सिस्टम तो पहले से ही है, क्यों लोगों को बेवकूफ बना रहे हो???

  2. Hello,

    We have a promotional offer for your website yuvachannel.com.

    What if you could use the best AI models in the world without limits or extra costs? Now you can. With our brand-new AI-powered app, you’ll have ChatGPT, Gemini Pro, Stable Diffusion, Cohere AI, Leonardo AI Pro, and more — all under one roof. No monthly subscriptions, no API key expenses, no experience required, just one dashboard, one payment, and endless possibilities.

    See it in action: https://aistore.vinhgrowth.com

    You are receiving this message because we believe our offer may be relevant to you.
    If you do not wish to receive further communications from us, please click here to UNSUBSCRIBE: https://vinhgrowth.com/unsubscribe?domain=yuvachannel.com
    Address: 60 Crown Street, London
    Looking out for you, Lori Shultz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *