दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई के नवीन शैक्षणिक भवन का 5 मार्च को भव्य लोकार्पण, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा होंगे मुख्य अतिथि

जामगांव आर। स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय, रानीतराई में नवीन शैक्षणिक भवन का भव्य लोकार्पण समारोह 5 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे महाविद्यालय परिसर, रानीतराई में संपन्न होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन) टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल करेंगे। अति विशेष अतिथि के रूप में पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा मंत्री जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग सुरेंद्र कौशिक, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, जिला पंचायत सभापति नीलम चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जामगांव आर कमलेश साहू, जनपद सदस्य पाटन रश्मि भेद प्रकाश वर्मा, ग्राम पंचायत रानीतराई के सरपंच सरन नारायण चंद्राकर तथा ग्राम पंचायत असोंगा की सरपंच जानकी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा तथा जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष निर्मल जैन ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। नवीन शैक्षणिक भवन के लोकार्पण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *