विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक केंद्रीय बजट 2026–27 : निर्मल जैन

जामगांव (आर)। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 का भाजपा मंडल जामगांव (आर) के महामंत्री श्री निर्मल जैन ने स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है।
श्री जैन ने कहा कि यह बजट युवा, किसान, महिला और गरीब केंद्रित होने के साथ-साथ निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने वाला है। यह दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक अर्थव्यवस्था का ऐसा बजट है, जो सबका साथ, सबका विकास की भावना को आत्मसात करते हुए गरीबी उन्मूलन, समावेशी विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में ग्रामीण और शहरी भारत को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं। स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहन, मध्यम उद्योगों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, 20 नए जल मार्ग विकसित करने की योजना और छोटी कंपनियों से सीधे सरकारी खरीद की व्यवस्था जैसे कदम आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देंगे।

भाजपा मंडल महामंत्री ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं को सस्ता करने, किफायती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने, किसानों, महिलाओं और युवा शक्ति के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान इस बजट की बड़ी विशेषता है। पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और निजी क्षेत्र की भागीदारी से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के उपचार के लिए मजबूत केयर सिस्टम, आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना तथा 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर ढांचा लागू करने का निर्णय आमजन को राहत देने वाला है। साथ ही भारत को वैश्विक सेवा केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाते हुए 2047 तक सेवा क्षेत्र की वैश्विक भागीदारी बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
श्री निर्मल जैन ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026–27 न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत को एक सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की मजबूत आधारशिला भी रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *