पारंपरिक फाग गीतों के साथ ग्राम नवागांव बी में हुआ होलिका दहन, ग्रामीणों ने मिलजुल कर मनाया पर्व

जामगांव आर। दक्षिण पाटन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव बी में फागुन पूर्णिमा की पावन रात्रि पर होलिका दहन का आयोजन हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। ग्रामीणों ने एकजुट होकर ढोल-नगाड़ों की थाप, पारंपरिक फाग गीतों और गैर नृत्य के बीच शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम के बैगा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। बुजुर्गों ने अच्छी फसल और समय पर वर्षा की कामना करते हुए अग्नि देव की आराधना की। पूरे गांव में पारंपरिक लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली और वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष महेश साहू सहित सोमसिंह साहू, अभिषेक सेन, छगनलाल साहू, तोपसिंह साहू, राधेलाल नेताम, उमेश साहू, जितेंद्र साहू, तुशांत टंडन, युवराज साहू, राहुल, वासु, मनीष कुमार, पूरन यादव, सुभाष साहू, नेमचंद साहू, दुर्गेश साहू, कांतिलाल, हितेश, जयप्रकाश साहू, उदय, वेदु, चुम्मन, मानस, राजीव, गजेंद्र, थामेश्वर, यांशु सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *