डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के सान्निध्य में लक्ष्मी पैलेश उम्दा में भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न,जनपद अध्यक्ष कीर्ति हुई शामिल

अहिवारा। अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा लक्ष्मी पैलेश उम्दा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। पूरे परिसर में रंग, उमंग और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि होली का त्योहार प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विकास कार्यों में सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन पारंपरिक शुभकामनाओं और सौहार्दपूर्ण माहौल के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *