धमना में रामधुनी के मंच में नवपदस्थ सब-इंस्पेक्टर धनेश्वरी सिन्हा का सम्मान,जिपं सभापति कल्पना बोली -“बेटियों का सम्मान, समाज का अभिमान”

जामगांव आर । ग्राम धमना में यूथ विजिल ग्रुप के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय भव्य रामधुनी प्रतियोगिता भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता का अद्भुत उदाहरण बनकर उभरी। इस आयोजन में गांव एवं क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें विशेष रूप से धमना निवासी नवपदस्थ सब-इंस्पेक्टर (जंगलवार ट्रेनिंग) धनेश्वरी सिन्हा का सम्मान समारोह आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में भाजपा नेत्री कल्पना ने कहा कि रामधुनी केवल भक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कार और एकता का प्रतीक है। आज धनेश्वरी सिन्हा जैसी बेटियों का सम्मान हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू, व्याख्याता सृष्टि स्वर्णकर, श्रीमती जानकी साहू, श्रीमती कल्याणी साहू, कुमारी शीतल सोनी, प्रभारी प्राचार्य रवि अग्रवाल, जितेश साहू, उपसरपंच लालकुमार साहू, शत्रुघ्न सिन्हा, कोमल साहू, कमलेश यादव, शिवराज यादव, सत्येंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *