2021 बैच के आईएएस अधिकारी टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक
रायपुर, 28 सितंबर 2026। राज्य शासन ने 2021 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी आशीष कुमार टिकरिहा को संचालक, जनसंपर्क के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ संचालक जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
आशीष कुमार टिकरिहा वर्तमान में छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक के रूप में कार्यरत हैं। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें वर्तमान दायित्वों के साथ संचालक जनसंपर्क की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नए दायित्व के तहत वे राज्य शासन की योजनाओं, नीतियों एवं विभिन्न विभागीय गतिविधियों से संबंधित जनसंपर्क एवं सूचना प्रसार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।