भाजपा मंडल जामगांव आर की महत्वपूर्ण बैठक 1 जुलाई को , डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेगा प्रशिक्षण

भाजपा मंडल जामगांव आर की महत्वपूर्ण बैठक 1 जुलाई को , डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म पर मिलेगा प्रशिक्षण

1 जुलाई को भनसूली रेस्ट हाउस में होगी बैठक, प्रदेश, जिला, मंडल पदाधिकारियों सहित सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रण

जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर की आवश्यक बैठक बुधवार, 1 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे रेस्ट हाउस, भनसूली (जामगांव आर) में आयोजित की जाएगी। बैठक में पार्टी के ऑनलाइन डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में विधानसभा संयोजक हर्षा चंद्राकर, सह-संयोजक जूही चंद्राकर एवं राजू निषाद, तथा मंडल प्रभारी विनोद अरोरा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, पूर्व विधायक, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के पदाधिकारी, प्राधिकृत अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, सचिव, बीएलए-2, महिला एवं युवा प्रमुख सहित भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू तथा महामंत्री द्वय पुनेन्द्र सिन्हा, निर्मल जैन ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म की जानकारी देकर संगठनात्मक गतिविधियों को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *