
माँ कौशिल्या मंदिर समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय ऐतिहासिक ऑफलाइन आयोजन, तैयारियां शुरू
रायपुऱ । छत्तीसगढ़ के हृदय स्थल एवं भगवान श्रीराम की ननिहाल के रूप में विख्यात पावन कौशिल्या धाम, चंदखुरी में इस वर्ष ‘मानस ब्रह्म गर्भ मानस मंथन 6.0’ का तीन दिवसीय ऐतिहासिक ऑफलाइन आयोजन 26, 27 एवं 28 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की परिकल्पना मानस के जीवंत प्रतीक एवं मानस जिज्ञासु आदरणीय श्री दीपक गुहा (ग्राम मरौद, जिला धमतरी) तथा पुरी टीम के पवित्र संकल्प से साकार हो रही है। आयोजन का उद्देश्य रामचरितमानस के चिंतन, मनन एवं आध्यात्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार के साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करना है।
कार्यक्रम का आयोजन माँ कौशिल्या मंदिर समिति, चंदखुरी (जिला रायपुर) के तत्वावधान में किया जाएगा। आयोजन समिति ने इसे स्मृतियों में बस जाने वाला आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महाआयोजन बनाने का संकल्प लिया है।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष प्रदीप बैस, मंदिर के पुजारी गणेश राम, पार्षद नरेंद्र कुमार, माँ कौशल्या नवाचार फाउंडेशन के मुन्नालाल देवदास, माँ कौशल्या मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा, माँ कौशल्या मानस संघ रायपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर, संरक्षक नारायण प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित साहू, सलाहकार जोईधा राम तारक, संचालक मेसूल साहू, लतेल जायसवाल, संतोष साहू, जनक राम, ओंकार पटेल, महिला मंडली तथा समस्त नगरवासियों के प्रति संयोजक मंडल ने आभार व्यक्त किया। संयोजक मंडल के पुनेश्वर साहू ने बताया गया कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए स्वल्पाहार एवं सुस्वादु भोजन प्रसादी की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। आयोजन को लेकर धार्मिक एवं मानस प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।