जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की 17 जुलाई को अहम बैठक, संगठन से लेकर खाद-बीज संकट तक होगी रणनीति पर चर्चा

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग की 17 जुलाई को अहम बैठक, संगठन से लेकर खाद-बीज संकट तक होगी रणनीति पर चर्चा

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर की अध्यक्षता में राजीव कांग्रेस भवन में होगी बैठक, सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) की आवश्यक बैठक 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11:30 बजे राजीव (कांग्रेस) भवन, दुर्ग में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर करेंगे। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक में संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भाजपा और आरएसएस की चुप्पी के विरोध में निंदा प्रस्ताव लाने पर भी विचार होगा।

बैठक के एजेंडे में किसानों को खाद-बीज की कमी से हो रही परेशानियों को लेकर आगामी आंदोलन एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना भी शामिल है। साथ ही आवश्यक संगठनात्मक निर्णयों और जिलाध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी (दुर्ग ग्रामीण) के प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *