“वैज्ञानिक शोध और सामाजिक सर्वेक्षण में सांख्यिकी की अहम भूमिका” – शहीद डोमेश्वर साहू महाविद्यालय जामगांव आर में व्याख्यान आयोजित

जामगांव आर। शहीद डोमेवर साहू शासकीय महाविद्यालय जामगांव (आर) भरर में अंतःविषय व्याख्यान माला के तहत “वैशलेषिकरसायन में सांख्यिकी” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. मनोेज कुमार यादव,रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो अरुणेंद्र कुमार तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

प्राचार्य डॉ.शिखा अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत शिक्षा में नवाचार का बढ़ावा देने के लिए व्याख्यान माला उपयोगी पहल है। उन्होंने सांख्यिकी विषय के बहुआयामी महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह विषय आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षणों के साथ-साथ वैज्ञानिक शोध में भी अहम भूमिका निभाता है।मुख्य वक्ता प्रो. यादव ने सांख्यिकी विश्लेषण के आधार पर आंकड़ों का देश की प्रगति में योगदान बताया। उन्होंने माध्य, माध्यिका व बहुलक जैसे सांख्यिकीय उदाहरणों को दैनिक जीवन से जोड़कर विद्यार्थियों को सरल तरीके से समझाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक नीता कुम्हारे, डॉ संतोष पांडेय,डॉ. लता मार्कण्डे,मनीष साहू, मेजराम जोशी, प्रियम वैष्णव सहित विभिन्न संकायों के 50 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *