भिलाई में बेटे पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव का आरोप: मां की शिकायत पर गिरफ्तार, BNS व धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम के तहत केस दर्ज

दुर्ग/भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित नेवई थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने ही बेटे पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे होशांग वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता सरोज वर्मा (52 वर्ष), निवासी रिसाली ने 16 फरवरी को Nehru Nagar Police Station (नेवई थाना क्षेत्र) में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उनका बेटा पहले ईसाई धर्म अपना चुका है और वह लगातार अपनी मां पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था।

विरोध करने पर मारपीट और धमकी

महिला का आरोप है कि जब उसने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी, घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, घर में रखी धार्मिक मूर्तियों को हटाकर फेंक दिया गया और पूजा-पाठ में बाधा पहुंचाई गई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS) की धारा 298, 299 तथा Chhattisgarh Freedom of Religion Act 1968 की धारा 3 और 4 के तहत अपराध दर्ज किया है। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार, मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार के जबरन धर्म परिवर्तन, धमकी या हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *