जामगांव आर में सांसद विजय बघेल ने पत्रकार पूर्णेन्द्र सिन्हा एवं भाजपा कार्यकर्त्ता अभिषेक के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा किया,चाय की दुकान पर भाजपा कार्यकर्त्ता एवं ग्रामीणों से की आत्मीय चर्चा

जामगांव आर। दक्षिण पाटन के जामगांव आर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भाजपा मंडल महामंत्री एवं पत्रकार पूर्णेन्द्र सिन्हा तथा भाजयुमो उपाध्यक्ष अभिषेक सेन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सांसद ने दोनों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना करते हुए उनका मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल का अलग ही आत्मीय अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जामगांव आर के किसान चौक स्थित चाय की दुकान पर बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ चाय की चुस्कियों के बीच बातचीत की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के स्थानीय विषयों, ग्रामीणों की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया।

सांसद का चाय की दुकान पर आम ग्रामीणों के बीच बैठकर सहजता से बातचीत करना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी सांसद के साथ अनौपचारिक माहौल में अपनी बातें साझा कीं। जन्मदिन के अवसर पर पूर्णनेन्द्र सिन्हा एवं अभिषेक सेन ने सांसद विजय बघेल द्वारा दी गई शुभकामनाओं और आत्मीयता के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा,जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर,पूर्व मंडल अध्यक्ष ,खेमलाल साहू,सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, उपसरपंच मुकेश साहू,पत्रकार मनीष चंद्राकर,सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, नरेश केला, बाबा वर्मा, नारद साहू, रवि सिन्हा, लुभम बंछोर, मेघनाथ सागरवंशी, अंगेश्वर साहू, भगवान सिँह चंद्राकर,रामसिंह बंसोड, कमलेश यादव, संजू साहू,उज्जवल केला, राकेश शर्मा,पंकज साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *