बिहान समूह की सैकड़ों महिलाओं को किया संबोधित, प्रशिक्षण और आजीविका गतिविधियों का केंद्र बनेगा महतारी सदन
सेलूद। ग्राम पंचायत सेलूद में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण सोमवार 28 सितंबर को गरिमामय समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने की। लोकार्पण के पश्चात सांसद ने महतारी सदन की चाबी महिला स्व-सहायता समूह की प्रतिनिधियों को सौंपी। इस अवसर पर बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परिवार और समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। बिहान समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महतारी सदन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, बैठक, संवाद तथा आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का उपयोगी केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और स्वावलंबन का केंद्र है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर समूहों को मजबूत करने तथा आर्थिक गतिविधियों का विस्तार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष कीर्ति नायक ने महतारी सदन को ग्रामीण महिलाओं के लिए उपयोगी सुविधा बताया। उन्होंने कहा कि इससे महिला समूहों को अपनी बैठकों एवं विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक,जिपं सभापति कल्पना नारद साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, जनपद पंचायत पाटन सदस्य चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी, भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष रानी बन्छोर, जनपद सभापति प्रणव शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, भाजपा नेता बाबा वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे, निवर्तमान सरपंच खेमिन खेमलाल साहू, शक्तिकेंद्र सेलूद संयोजक महेश्वर बंछोर, रमेश देवांगन, खेमलाल साहू, पुनीत साहू, लवण बंजारे, जयंत साहू, जयप्रकाश साहू, कृष्णा साहू, टामन साहू, लक्ष्मण वर्मा, लक्ष्मण साहू, उमेश देवांगन, महेंद्र देवांगन, गायत्री बंछोर, ललिता वर्मा, भोजेश्वरी साहू, शैल साहू, अनुपमा देवांगन, दीक्षा, पार्वती ठाकुर, सुनीता ठाकुर, दिलेश्वरी देवांगन, संतोष साहू, देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र साहू, दिनेश बरहरे, परमेश्वर साहू एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे। बिहान समूह की उन्नति महिला क्लस्टर संगठन सेलूद की क्लस्टर प्रभारी पीआरपी गीता साहू, क्लस्टर अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सचिव लक्ष्मी यादव, FLCRP हेमपुष्पा साहू, गायत्री यादव, जया चंद्राकर, ECRP शिवकुमारी चंद्राकर, दुर्गेश्वरी वर्मा, लोकेश्वरी बघेल, रेखा बघेल, RBK लक्ष्मी साहू, साधना बघेल, क्लस्टर लेखापाल नुतन यादव सहित बड़ी संख्या में बिहान समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियों में पाटन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र जांगड़े एवं अतिरिक्त सीईओ श्वेता यादव की भूमिका रही। महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने महतारी सदन को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।