शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय का 28वां स्थापना दिवस समारोह सांकरा में 23 जून को…

पाटन। शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय सांकरा अपनी स्थापना की स्वर्णिम 28वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। साथ ही श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर की 7वीं स्थापना वर्षगांठ का आयोजन भी इसी अवसर पर किया जाएगा।विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले इस पावन अवसर पर ‘चाणक्य सदन’ का लोकार्पण भी किया जाएगा । कार्यक्रम का आयोजन 23 जून 2025 (सोमवार) को शिवोम् विद्यापीठ विद्यालय, सांकरा परिसर में होगा। इस दौरान रुद्राभिषेक : प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक,,महाआरती : दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक,भंडारा : दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक,भजन संध्या : दोपहर 3:30 से 6:30 बजे तक,महाआरती : संध्या 6:30 से 7:30 बजे तक,महाप्रसाद : रात्रि 7:30 से 8:30 बजे तक होगा । शिवोम विद्यापीठ के डायरेक्टर प्रणव शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से इस पुण्य अवसर पर सपरिवार पधारकर समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *