रानीतराई । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दक्षिण पाटन के ग्राम रानीतराई में देवांगन समाज द्वारा मां परमेश्वरी जयंती महोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। पारंपरिक पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं सामाजिक कार्यक्रमों के बीच आयोजन में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहीं। उनके साथ मंच पर श्री विजय देवांगन (मंडल संरक्षक), श्री सत्यनारायण टिकरिया (सरपंच, ग्राम पंचायत रानीतराई), श्री नरेंद्र देवांगन, गजेंद्र देवांगन, सीताराम देवांगन, रामलाल देवांगन एवं संतोष साहू विशेष रूप से मंचासीन रहे।
कल्पना नारद साहू का उद्बोधन
मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने अपने संबोधन में कहा,
“बसंत पंचमी के पावन दिन देवांगन समाज अपनी इष्ट देवी मां परमेश्वरी का स्मरण करता है। यही दिन मां परमेश्वरी महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो समाज को आस्था, एकता और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करता है। रानीतराई में जिस भव्यता और श्रद्धा के साथ मां परमेश्वरी जयंती मनाई गई है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।”
उन्होंने आगे कहा कि देवांगन समाज ने हमेशा सामाजिक समरसता, शिक्षा और संस्कारों को प्राथमिकता दी है और इसी एकजुटता के बल पर समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
कार्यक्रम में देवांगन समाज के पदाधिकारी दिलीप देवांगन, बिरेंद्र देवांगन, हितेश देवांगन, राधेश्याम देवांगन, धनुराम देवांगन, ठाकुरराम देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन, राजेश देवांगन, लोमस, होमलाल, विजय, रामखिलावान, रामलाल, कुसुम देवांगन, अर्चना देवांगन, लीला देवांगन, कोमल, धनेश्वर देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।