जिला भाजपा कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा जयंती पर संगोष्ठी आयोजित, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ने कहा -संत रविदास जी के विचारों से ही बनेगा समरस और सशक्त समाज

दुर्ग। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर दुर्ग जिला अनुसूचित जाति मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन, दर्शन और सामाजिक समरसता के संदेश पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने समाज को यह सिखाया कि व्यक्ति की पहचान उसके कर्म और विचारों से होती है, न कि उसकी जाति या वर्ग से। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संत रविदास जी के समरस समाज के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमें उनके आदर्शों को केवल स्मरण तक सीमित न रखकर, अपने आचरण और सामाजिक जीवन में उतारना होगा।” उन्होंने आगे कहा कि संत रविदास जी का दर्शन आज के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है और उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, दुर्ग जिला अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष खेमलाल देशलहरे, पूर्व सभापति डॉ. देवनारायण तांडी, पूर्व कार्यालय मंत्री व पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन बढ़ई, रजनीश श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू सहित पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *