
ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची राजस्व टीम, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दिए संकेत
जामगांव आर। ग्राम पंचायत जामगांव आर में शासकीय भूमि पर कथित अतिक्रमण की शिकायत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर अतिरिक्त तहसीलदार ममता टावरी ने मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया और संबंधित पक्षों से जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि स्थानीय शिव मंदिर के पीछे तथा कुम्हली रोड स्थित वार्ड क्रमांक 6/7 में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि अतिक्रमण के कारण सार्वजनिक उपयोग की भूमि प्रभावित हो रही है और शासकीय बोरिंग एवं पानी की व्यवस्था बाधित होने की आशंका है।
मौके पर पहुंचे राजस्व अमले ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अवैध कब्ज़ाधारी को मौके पर बुलाकर समझाइश दी गई तो उन्होंने भूमि को समतल करने की नीयत से मुरुम डंप करने की बात कही, अफसरों द्वारा दर्ज पंचनामा में मुरुम को जल्द अन्यत्र हटाने की सहमति का उल्लेख है