ग्राम भनसूली के हेमचंद साहू का भारतीय सेना अग्निवीर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

ग्राम भनसूली के हेमचंद साहू का भारतीय सेना अग्निवीर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

कंप्यूटर साइंस बीटेक छात्र ने बढ़ाया गांव और समाज का मान, युवाओं के लिए बने प्रेरणा
जामगांव आर। ग्राम भनसूली के होनहार युवा हेमचंद साहू का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष और गौरव का माहौल है। हेमचंद ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल कर गांव, परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है। हेमचंद साहू कंप्यूटर साइंस बीटेक के छात्र हैं। वे लोकेश साहू एवं सुमन साहू के सुपुत्र हैं। उनके पिता लोकेश साहू परिक्षेत्रीय साहू समाज जामगांव आर के संगठन सचिव होने के साथ युवा भाजपा नेता के रूप में भी सक्रिय हैं।

हेमचंद के चयन पर ग्रामीणों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और देशसेवा के प्रति नई ऊर्जा पैदा करेगी।
ग्रामीणों ने ईश्वर से हेमचंद साहू के सफल, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे ग्राम भनसूली एवं साहू समाज के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *