पाटन । खरीफ सीजन की तैयारी के मद्देनज़र किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराने की मांग को लेकर सेलूद, पाटन, जामगांव आर एवं रानितराई सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्षों ने दुर्ग सांसद विजय बघेल, जिला कलेक्टर एवं जिला विपणन अधिकारी को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सेवा सहकारी समितियों में डीएपी खाद और प्रमाणित धान बीज की शीघ्र उपलब्धता की मांग की गई है, ताकि क्षेत्रीय किसान बुआई कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करें। प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि आने वाले सप्ताहों में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज का भंडारण सुनिश्चित किया जाए। प्राधिकृत अध्यक्षों ने प्रशासन को यह भी अवगत कराया कि यदि समय पर खाद एवं बीज की आपूर्ति नहीं हुई, तो बुआई प्रभावित होगी जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने शीघ्र निर्णय की अपेक्षा की है।
बताया गया कि मामले में सांसद विजय बघेल सम्बंधित अफसरों से बात करके शीघ्र उपलब्धतता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से भगवान सिंह चंद्रकार, तेजेन्द्र पिपरिहा, पारखत सिंह साहू, रूपसिंह सिंहा, संजय चंद्रकार, विनोद ठाकुर, बुद्धदेव चंद्रकार, बलभद्र वर्मा उर्फ़ राजू, संतोष घिरवानी, बेनीराम साहू, योगेश्वर साहू, दानी राम वर्मा एवं राजेश बंछोर आदि शामिल थे ।