जामगांव आर में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ,पूर्व जिपंस अशोक साहू ने कहा—”युवा खेल के साथ देशप्रेम की भावना में समर्पित हों”

जामगांव आर । दक्षिण पाटन के ग्राम जामगांव आर में खेल के माध्यम से सामाजिक एकता और देशप्रेम को प्रोत्साहित करते हुए रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व जेआरसीसी क्लब और ग्रामवासियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सेजस स्कूल मैदान में आयोजित इस आयोजन में क्षेत्रीय जनसमुदाय का उत्साह देखते ही बना। अध्यक्ष मुनी चन्द्राकर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले आरंभ हो चुके हैं, और ग्रामवासी उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि यह प्रतियोगिता पूरे सप्ताह चलेगी और फाइनल मुकाबला विशेष समारोह के साथ आयोजित किया जाएगा।

शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा, “खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और देशप्रेम को जागृत करने का सशक्त जरिया है। आज यहां युवाओं में जो ऊर्जा और प्रतिभा देख रहा हूँ, वह निश्चित ही हमारे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की गवाही देती है।”

समारोह की अध्यक्षता ग्राम सरपंच रूपेंद्र शुक्ला ने की। उन्होंने कहा कि जामगांव आर की यह क्रिकेट परंपरा पिछले 40 वर्षों से जारी है और अब यह एक नए कलेवर में युवाओं को दिशा देने का काम कर रही है।

विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि दक्षिण पाटन क्षेत्र में पहली बार इतनी व्यवस्थित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जामगांव आर में हुआ है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक पहल है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस उमाकांत चंद्राकर, पूर्व सभापति जयप्रकाश चंद्राकर, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडे, सदस्य जिप भास्कर बंछोर व आशीष जैन, मनीष जैन, प्रमोद देवांगन सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मेघनाथ सागरवंशी, राहुल कुलदीप,सुनील चंद्राकर, रमेश साहू, प्रेमचंद चौरडिया, रामकुमार साहू, पोषण साहू, रामकृष्ण साहू, ऋषभ चंद्राकर, सहित अनेक खेलप्रेमी, युवा खिलाड़ी व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *