पाटन सहकारी समिति की आमसभा में किसानों की फसल विविधीकरण पर जोर, नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने चना-गेहूं, सरसों व दलहन की खेती का दिया सुझाव

पाटन सहकारी समिति की आमसभा में किसानों की फसल विविधीकरण पर जोर, नपं अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने चना-गेहूं, सरसों व दलहन की खेती का दिया सुझाव

पाटन। वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित पाटन की वार्षिक आमसभा की बैठक शुक्रवार को समिति परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में प्राधिकृत अध्यक्ष नागेन्द्र कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना एवं महत्वपूर्ण जानकारी किसानों के समक्ष रखी। इस अवसर पर नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किसानों को संबोधित करते हुए धान कटाई पूर्ण होने के बाद खेतों में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने किसानों को चना, गेहूं, लाखड़ी, सरसों सहित विभिन्न दलहनी फसलों की खेती करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि रबी सीजन में वैकल्पिक फसलों को अपनाने से किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर मिल सकते हैं तथा कृषि भूमि का बेहतर उपयोग भी संभव होगा।

अध्यक्ष भाले ने नगर पंचायत की ओर से पशुओं की देखरेख की जिम्मेदारी लेने की जानकारी भी दी। इससे किसानों में खुशी का माहौल रहा। उपस्थित किसानों ने एक स्वर में चना एवं दलहन जैसी फसलों की खेती करने की बात कही तथा पशुओं की देखरेख की जिम्मेदारी लेने पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत, प्राधिकृत अध्यक्ष नागेन्द्र कश्यप, पार्षद केवल देवांगन, केशव बंछोर, मनोज देवांगन, चंद्रशेखर कश्यप सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *