(स्वावलंबन और सामाजिक एकजुटता को लेकर साझा संकल्प)
पाटन। सामाजिक सद्भाव कार्य टोली पाटन ब्लॉक द्वारा शुक्रवार को तहसील साहू भवन पाटन में सामाजिक सद्भाव बैठक आयोजित की गई, जिसमें विकासखंड के 21 समाजों के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नीलिमा शर्मा ने की, जबकि राजपूत समाज की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रश्मि राजपूत मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में साहू समाज के पदाधिकारी किशोर साहू एवं हलधर महमल्ला ने सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का परिचय कराया। परिचर्चा सत्र में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता, परंपरा और मूल्यों को सशक्त करने पर अपने विचार साझा किए।
साहू समाज के वरिष्ठ गरीब दास साहू ने सामाजिक संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आदर्श विवाह जैसी मितव्ययी परंपराओं को बढ़ावा देने की बात कही। देवांगन समाज के अध्यक्ष राजकुमार देवांगन ने पारंपरिक व्यवसायों को आगे बढ़ाकर स्वदेशी और स्व-रोजगार को मजबूत करने का आह्वान किया। चंद्राकर समाज के केंद्रीय प्रतिनिधि लवकुश चंद्राकर ने नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया, वहीं विप्र समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय राजा शर्मा ने सामाजिक भेदभाव खत्म कर युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की अपील की। जनपद सदस्य प्रणव शर्मा ने शिक्षा और संस्कार को समाज की मजबूती का आधार बताया। सेन समाज के जनार्दन सेन ने कहा कि कोई भी समाज ऊंचा या नीचा नहीं होता, सभी बराबर हैं। इसके अलावा निषाद समाज के सुरेश निषाद, सिन्हा समाज के रवि सिन्हा, पटेल समाज के लक्ष्मीनारायण गोपाल पटेल और सतनामी समाज के राजकुमार बघेल ने भी सामाजिक सुधार और एकता पर अपने विचार रखे।
समारोह में मुख्य वक्ता रश्मि राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में समाज को तोड़ने वाली शक्तियों से सावधान रहने की जरूरत है। हमें संवाद, समन्वय और आपसी विश्वास के जरिए समाज को मजबूत बनाना होगा। जब सभी समाज एक साथ खड़े होंगे, तभी एक सशक्त और समरस समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चेलाराम साहू ने किया तथा शत्रुघ्न देवांगन ने आभार व्यक्त किया। यह बैठक क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और एकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, तहसील साहू संघ अध्यक्ष लालेश्वर साहू,डॉ धर्मेंद्र निर्मल, राजेश जैन, योगेश निर्मल, हेमलाल साहू, शैलेंदरी मंडावी,चेतन देवांगन, टेमन सपहा,डॉ संतराम कुम्भकार, अशोक सपहा,अभय ठाकुर, छगेंद्र चक्रधारी, दीपक सावरनी, पुष्कर कुम्भकार, गोपाल पटेल, लीलाधर वर्मा, ईश्वरी यदु, चन्द्रिका साहू, इंद्रजीत चक्रधारी,ढाल सिंह धनकर, बाबूलाल साहू, सरिता साहू, नारायण साहू, रामलाल निषाद, गायत्री साहू,कृष्णा निषाद, ललित ठाकुर, सुरेश निषाद, गॉकरण साहू, अगेश निषाद,मोहन देवांगन, सुनील देवांगन, रोहित विश्वकर्मा, श्यामलाल साहू,सहित अन्य उपस्थित थे।