तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण में श्रीकृष्ण-माता कर्मा प्राण-प्रतिष्ठा, “कमला सदन” का लोकार्पण ! पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज बोले-“कमला सदन समाज को समर्पित, भवन हमेशा अच्छे कार्यों के लिए उपयोग हो”

दुर्ग। तहसील साहू संघ दुर्ग ग्रामीण के कार्यालय भवन में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं भक्त माता कर्मा की प्राण-प्रतिष्ठा, स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी साहू की स्मृति में “कमला सदन” का लोकार्पण तथा छत्तीसगढ़ साहू समाज के संस्थापक अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य व समाज सुधारक स्व. उत्तम साव की पुण्यतिथि संस्मरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा से हुई। ग्राम पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। तत्पश्चात स्व. दाऊ उत्तम साव एवं स्व. कमला देवी साहू के तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने समाज को संबोधित करते हुए कहा –आज अपनी धर्मपत्नी की स्मृति में ‘कमला सदन’ समाज को समर्पित कर रहा हूं। भवन हमेशा समाजहित और अच्छे कार्यों के लिए उपयोग हो। समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर सामाजिक समरसता के साथ सबको आगे बढ़ना होगा। गरीब व मध्यम वर्गीय समाजजन को आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है और महिलाओं को सशक्त बनाकर ही समाज नई दिशा पा सकता है।”

अध्यक्षता कर रहे प्रदेश साहू संघ छ.ग. के अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू ने कहा कि –समाज के भीतर राजनीति नहीं होनी चाहिए, तभी हमारा समाज एक सशक्त और संगठित समाज के रूप में उभरेगा।”

विशिष्ट अतिथियों में पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड जितेन्द्र साहू, पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू, जिला पंचायत दुर्ग की सभापति श्रद्धा साहू एवं प्रिया साहू, सरपंच गुंजेश्वरी पारख जौहरी सहित जिले एवं तहसील साहू संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्रोपदी साहू ने किया एवं आभार मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार साहू ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *