जामगांव आर। शहीद ग्राम उमरपोटी में नवयुवा क्रीड़ा मंडल के तत्वावधान में जारी कबड्डी प्रतियोगिता का समापन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं, सरपंच रेवाराम साहू, शिक्षक ऋषिकांत साहू,भाजपा महिला मोर्चा दक्षिण पाटन की महामंत्री प्रेमिन साहू, श्यामलाल विश्वकर्मा, दयालुराम साहू, रतनु ठाकुर, डिगेंद्र साहू एवं रोहित कुमार साहू भी मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने मौके ओर अपने उद्बोधन में कहा कि “मुझे अपने मायके में कबड्डी प देखने का सौभाग्य मिला, जिससे मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूँ।” उन्होंने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी तथा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा – “हार और जीत जीवन के दो पहलू हैं। हारने वाले निराश न हों, मेहनत और अभ्यास के बल पर अगली प्रतियोगिता में अवश्य विजेता बनने का प्रयास करें।”कार्यक्रम में समिति के खोमेंद्र नेताम, कुंदन, टूपेंद्र, गुलशन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित होकर प्रतियोगिता की सफलता में सहभागी बने।
इस आयोजन की जानकारी कमलेश यादव एवं अभिषेक सेन ने दी।