सेवा पखवाड़ा -भाजपा जामगांव आर मण्डल कौही मंदिर प्रांगण में 17 सितंबर को स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाएंगे

जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर हर वर्ष की तरह इस बार भी सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा आगामी 17 सितंबर 2025, बुधवार को सेवा पखवाड़ा का आगाज कोही मंदिर प्रांगण में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान से किया जाएगा । यह अभियान सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रभारी योगेश्वर साहू तथा सहप्रभारी गुमान साहू रहेंगे।

इस आयोजन के संयोजक जिनेश जैन, सह संयोजक लुभम बंछोर, मंडल सदस्य गायत्री यादव हैं। वहीं, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री निर्मल जैन एवं पूर्णेंद्र सिन्हा कार्यक्रम का संचालन करेंगे। भाजपा मंडल जामगांव आर के नेतृत्व में होने वाले इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना और आम नागरिकों को स्वच्छता और सेवा से जोड़ना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *