जामगांव आर। अगस्त माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण को सुनने में पाटन विधानसभा ने पूरे विधानसभा स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर भाजपा मंडल जामगांव आर ने सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्रीद्वय निर्मल जैन एवं पुणेन्द्र सिन्हा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह सफलता सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निष्ठा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की मजबूती से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है। आगे भी इसी उत्साह और समर्पण भाव के साथ संगठन कार्य व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करते रहना है।