भिलाई में युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्र बजट पर मंथन, आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य पर हुआ संवाद

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला भिलाई द्वारा युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी को श्री शंकराचार्य नर्सिंग कॉलेज, हुडको में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री माननीय गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में तथा पंडरिया विधानसभा विधायक म भावना बोहरा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथियों में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्ग सुरेंद्र कौशिक एवं गंगाजली एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन आईपी मिश्रा शामिल रहे। कार्यक्रम का मुख्य विषय हाल ही में संसद में प्रस्तुत केंद्र सरकार का बजट रहा। वक्ताओं ने बताया कि यह बजट किस प्रकार देश के समग्र विकास, युवाओं के भविष्य निर्माण, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने वाला है तथा भारत को आत्मनिर्भर और विश्व गुरु बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी अभिषेक धनकर, प्रदेश उपाध्यक्ष अमन प्रताप, कार्यक्रम प्रभारी ऋषि भसीन, सह प्रभारी पीयूष ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री प्रशम दत्ता, विशाल दीप नायर, दीक्षा अग्रवाल, अनु चटर्जी, संस्कृति वर्मा, पूर्णिमा, निशा वैष्णव, आयुषी, शिल्पा साहू, कुशल साहू, हिमांशु सिंह, चिंटू सोनकर, गुलशन साहू सहित जिला व प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और केंद्र बजट की सराहना करते हुए इसे युवाओं के हित में बताया। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
अंत में जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ जायसवाल ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी युवाओं से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। यह जानकारी युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *