रानीतराई। जनजागरण मानस प्रचार समिति एवं ग्रामवासी पाहंदा (झा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय रामचरित मानसगान सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में राजेश ठाकुर (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस), रूपेंद्र शुक्ला (सरपंच, ग्राम पंचायत जामगांव आर), छोटू बघेल (मंडल अध्यक्ष), सोहन जोशी (मंडल अध्यक्ष), भेदप्रकाश वर्मा (जनपद प्रतिनिधि), दिनेश ठाकुर (सरपंच, ग्राम पंचायत पाहंदा), दुर्गा यदु (उपसरपंच), टेकेन्द्र ठाकुर (प्रधान पाठक), एस.डी. मानिकपुरी, के.एल. बिजौरा, जी.एल. यादव (सेवानिवृत्त शिक्षक), बाला राम यादव (अध्यक्ष ग्रामीण समिति), योग्य कुमार बघेल (विधायक प्रतिनिधि) एवं शंकर वर्मा (सेक्टर प्रभारी) शामिल रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सिया रामचंद्र एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सामाजिक समरसता की मंगलकामना की गई।
समारोह में मुख्य अतिथि अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला महाग्रंथ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रामचरित मानस का अध्ययन करें और ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाएं, जिससे नैतिक मूल्यों और संस्कारों की परंपरा बनी रहे। इस अवसर पर जितेंद्र यदु, विक्रम यादव, सुरेश वर्मा, हरेंद्र यादव, लोकेश वर्मा, टेकेश्वर यदु, बरन सिंह ठाकुर, गीता वर्मा, उमाशंकर शुक्ला, दुष्यंत वर्मा, बुद्धेश्वर परासर, राकेश यदु, कृष्ण कुमार वर्मा, लखन यादव, भारत विशाल वर्मा, कल्याण भारती, पवन बंछोर, दुलार ठाकुर, मन्नू वर्मा, ईश्वरी वर्मा, अश्वनी यादव, मोंटू खान, आशीष यादव, युगलकिशोर साहू सहित समस्त पंचगण, आयोजक समिति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।