जामगांव आर के स्वामी आत्मानंद स्कूल में जलभराव से परेशानी, गेट से प्रार्थना स्थल तक भरा बारिश का पानी-छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आवागमन में हो रही दिक्कत

जामगांव आर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव आर में बारिश के पानी की समुचित निकासी व्यवस्था नहीं होने से विद्यालय परिसर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। विद्यालय भवन के मुख्य गेट, प्रार्थना स्थल और सरस्वती मंदिर के आसपास बारिश का पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी विद्यालय आने-जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद विद्यालय परिसर में पानी जमा रहने से विद्यार्थियों को आवाजाही में परेशानी के साथ-साथ फिसलन और अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि यहाँ लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई, तालाब और सड़क का उलट पानी शाला परिसर में आता है, इसका समाधान नहीं होने से विद्यालय प्रबंधन समिति,ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग की उदासीनता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

मामले के संबंध में पालको की शिकायत को लेकर युवा चैनल न्यूज़ ने सोमवार को जब जामगांव आर पहुंचे सांसद विजय बघेल को अवगत कराया तो उन्होंने सरपंच रूपेंद्र शुक्ला एवं एसएमसी अध्यक्ष अगेश्वर साहू को इसके लिए वीबी जी राम जी से प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा, वहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डालेंद्र देवांगन से युवा चैनल न्यूज़ ने ज़ब चर्चा किया तो उन्होंने विद्यालय में जल निकासी की समस्या के सुधार के लिए जल्द व्यवस्था बनाने की बात कही। बीईओ ने बताया कि इसके लिए आवश्यक स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।विद्यालय में शिक्षा के बेहतर वातावरण के साथ मूलभूत सुविधाओं और परिसर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना भी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *