जामगांव आर । पाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत बेल्हारी में मंगलवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल ने लाखों रु के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर पंचायत क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिपं सभापति कल्पना नारद साहू ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में नीलम राजेश चंद्राकर (सभापति जिला पंचायत दुर्ग), कीर्ति नायक (अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन),खेमलाल देशलहरे (सभापति जनपद पाटन) उपस्थित थे, अतिविशिष्ट अतिथि जितेंद्र वर्मा (प्रदेश मंत्री, भाजपा छत्तीसगढ़),दिलीप साहू (जिला उपाध्यक्ष) योगेश निक्की भाले(नपं अध्यक्ष)कमलेश साहू (अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव-आर),लालेश्वर साहू (पूर्व अध्यक्ष भाजपा मंडल जामगांव-आर),शैलेन्द्री मंडावी (जिला मंत्री भाजपा दुर्ग), नारद साहू (अध्यक्ष भाजयुमो जामगांव-आर मंडल), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि, पाटन),मण्डल महामंत्री द्वय निर्मल जैन,पुरणेंद्र सिन्हा,टेसराम साहू (अध्यक्ष परि. साहू समाज बैल्हारी),सेन समाज के बीएल कौशिक,रूपसिंह सिन्हा (प्राधिकरण अध्यक्ष सेवा समिति बैल्हारी),रामसिंह बंसोड़ (बूथ अध्यक्ष) मंचासीन रहे । आयोजन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सांसद बघेल सहित सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया,सरपंच अमित अग्रवाल ने स्वागत भाषण देते हुए ग्राम विकास की अन्य जरूरतों की स्वीकृति की मांग की । कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने यहां 2024-25 में पूर्ण हो चुके 31 पीएम आवास हितग्राहियों के घर का चाबी सौंपकर गृह प्रवेश कराया एवं 2025 में स्वीकृत नए 28 हितग्राहियों को भी मंगलकामना दिया गया ।कार्यक्रम का संचालन उपसरपंच मनीष चंद्राकर एवं उत्तम रिगरी ने किया तथा सचिव कामता पटेल आभार जताया ।
◆ सद्भावना, सुमति और एकजुटता से होगा गांव का विकास-बघेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि गांवों के विकास के लिए हमें राजनीतिक पूर्वाग्रह से दूर रहकर ‘सबका साथ-सबका विकास’ की भावना से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में सद्भावना, सुमति और एकजुटता बनी रहे तो हर गांव का समुचित विकास संभव है।।सांसद ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद अब ग्रामीण अंचलों में विकास कार्यों में तेजी आई है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “गांव का काम व्यक्तिगत नहीं, समाज के लिए होता है।”
◆ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमकर घेरा –
अपने उद्बोधन के दौरान सांसद बघेल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस सरकार ने गरीबों को आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रखा, जबकि अब साय सरकार के कार्यकाल में हर पात्र ग्रामीण को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों का नाम पहले सर्वे में छूट गया था, उनका अब ‘आवास प्लस 2’ सर्वे पूरा हो गया है और जल्द ही उन्हें भी लाभ मिलेगा। सांसद बघेल ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अपमान हुआ, कई कार्यकर्ताओं को झूठे आरोपों में जेल भेजा गया, लेकिन अब समय आ गया है कि जनता उस व्यवहार का जवाब दे रही है । उन्होंने आगे यह भी कहा कि कांग्रेस में भी कई अच्छे युवा और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जो गलत के खिलाफ बोलना चाहते हैं, लेकिन ऊपर से आदेश आने पर उन्हें चुप रहना पड़ता है। उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य सशक्त गांव, समृद्ध समाज और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण है, और इसके लिए प्रत्येक गांव में प्राथमिकता के आधार मूलभूत कामों की स्वीकृति दिलाई जाएगी।
■ इन कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन हुआ-
इस दौरान यहां शासन के विभिन्न मदों से निर्मित/स्वीकृत नवनिर्मित शीतला मंदिर ज्योति कक्ष निर्माण,वार्ड क्रमांक 02 में गली सीमेंटीकरण एवं नाली निर्माण कार्य,वार्ड 7 शक्ति मंदिर में शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन एवं रामायण मंच में डोम शेड निर्माण(12 लाख रु),अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य(6लाख रु ),सेन समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य,परिक्षेत्रीय साहू भवन में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य पक्की नाली निर्माण(संतोष यादव घर से साहू भवन तक) का शिलान्यास हुआ ।
इस अवसर पर यादमल गोलछा,पूर्व सरपंच जितेश्वरी महमल्ला,नरेश केला,सनत शर्मा,नीलकंठ प्रजापति,भेन चंद्राकर,अंगेश्वर साहू, महेश साहू,अभिषेक सेन,छगन साहू,राकेश शर्मा,भगवान सिंह चंद्राकर,श्रीकांत चंद्राकर,जितेंद्र धनकर,वाय के साहू,पीके साहु,बाबा वर्मा,भूषण चंद्राकर,मोहनीश प्रजापति,अमित राठी,अंकित शुक्ला,रोहित मिथलेश,कामता सेन,माधुरी निषाद,झामन अग्रवाल,जयन्त सिन्हा,कोमल यादव,रोमन साहू,मनोहर साहू,गंगा यादव,चंदा चक्रधारी, रोहिणी सेंगर,अनिता साहू,रेवा राम साहू,चंद्रहास साहू,सरजुराम साहू,तीरथ पटेल,मनीष जैन,हरिश्चंद्र साहू,विष्णु साहू,दुर्गेश निर्मलकर,कौशक गंजीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।