जामगांव आर। दक्षिण पाटन प्रवास के दौरान सांसद विजय बघेल मंगलवार को बेल्हारी पहुंचे, जहाँ आयोजित एक गरिमामय समारोह में जामगांव आर की अनेक महिलाओं ने भाजपा की नीतियों, कार्यसंस्कृति और राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। जिला भजपा मंत्री शैलेन्द्री मंडावी की अगुवाई में भाजपा में शामिल होने वालों में नंदिनी साहू प्रमुख रही, जो ग्राम पंचायत जामगांव आर से पूर्व पंच एवं सरपंच प्रत्याशी रह चुकी हैं। वे क्षेत्र में सक्रिय महिला समूह का संचालन भी करती हैं। उनके साथ डामीन साहू, सुमित्रा धिवर, सुमन सागरवंशी और मेनका निर्मलकर जामगांव आर सहित रोमलाल साहू उमरपोटी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू एवं नीलम राजेश चंद्राकर,भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री दिलीप साहू,जिला मंत्री शैलेन्द्री मंडावी, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक,पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पुरणेंद्र सिन्हा, सेजेस अध्यक्ष अंगेश्वर साहू, कॉलेज समिति अध्यक्ष नरेश केला,मनीष जैन, मंडल कोषाध्यक्ष अरुण चंद्राकर,भाजयुमो नेता नारद साहू,मनीष चंद्राकर,रामसिंह बंसोड़,यादमल गोलछा,भेन चंद्राकर, भगवान सिंह चंद्राकर,रूपसिंह सिन्हा,तीरथ पटेल,राकेश शर्मा, छगन साहू,देवानंद साहू,महेश साहू और अभिषेक सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
◆ भाजपा सेवा और संस्कार से चलने वाला राष्ट्रवादी दल है-जितेंद्र वर्मा
मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि भाजपा ही सच्चे अर्थों में सेवा, समर्पण और राष्ट्रवाद की पार्टी है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेकों योजनाएँ चलाई हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज मातृशक्ति को समान अवसर और सम्मान मिला है। जो भी भारतीयता और विकास की भावना से जुड़ना चाहता है, वह भाजपा से जुड़ रहा है।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा परिवार सेवा और संस्कार से चलने वाला संगठन है। मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सभी नवप्रवेशीओं का स्वागत करते हुए कहा कि महिलाओं का भाजपा में आना संगठन की शक्ति को और मजबूत करेगा।