ग्राम मर्रा में 9 दिवसीय शिव महापुराण महोत्सव का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पाटन। पाटन ब्लॉक के ग्राम मर्रा में 9 दिवसीय शिव महापुराण महोत्सव का शुभारंभ भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। इस पावन धार्मिक आयोजन में भागवत आचार्य बालाव्यास पंडित सौरभ शर्मा जी (चंडी मंदिर धाम, अरमरीकला) के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का भावपूर्ण वाचन किया जाएगा। महोत्सव के प्रथम दिवस वेदी पूजन एवं भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में ग्राम की महिलाओं, बच्चों एवं युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई। लगभग 1500 श्रद्धालुओं की उपस्थिति से कलश यात्रा अत्यंत भव्य एवं सफल रही, जिससे पूरा ग्राम हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

कार्यक्रम में सुदर्शन वर्मा, सतरूपा वर्मा, भुवल्लभ साहू, विक्की मुकुंद विश्वकर्मा, टेकराम साहू, रमेश ठाकुर, ग्राम सरपंच मुकेश देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में शिव शक्ति महिला समिति की सक्रिय भूमिका रही। समिति की सदस्याएं रानी देवांगन, राजकुमारी देवांगन, प्रभा ठाकुर, निरुपमा विश्वकर्मा, विराम साहू सहित अन्य महिलाओं ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस शिव महापुराण महोत्सव के आयोजक शिव शक्ति महिला समिति, गौठान पारा एवं समस्त ग्रामवासी मर्रा हैं। महोत्सव के शुभारंभ के साथ ही ग्राम में भक्तिमय वातावरण निर्मित हो गया है तथा श्रद्धालुओं में कथा श्रवण को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *