रानीतराई। दक्षिणमुखी कीड़ा मंडल एवं ग्रामवासियों के तत्वावधान में एक दिवसीय छत्तीसगढ़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष, ज़िप दुर्ग) रहे, जबकि अध्यक्षता राजेश ठाकुर (ब्लॉक अध्यक्ष, जामगांव आर) ने की। विशेष अतिथियों में रूपेन्द्र शुक्ला (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग), रश्मि भेदप्रकाश वर्मा (सदस्य, जनपद पंचायत पाटन), सत्यनारायण टिकरिहा (सरपंच रानीतराई), भविष्य जैन, राजा ठाकुर, पी.आर. विनायक, मल्लू कश्यप, केदार वर्मा और सुमीत विश्वकर्मा शामिल रहे। हनुमानजी महाराज और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि अशोक साहू ने कहा, “छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और खेल हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हें संजो कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। भूपेश बघेल सरकार ने हमेशा परंपरा, आस्था, संस्कृति, खेल और खानपान को बढ़ावा देने का प्रयास किया।
ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कबड्डी खेल को दिमाग और संयम का खेल बताते हुए कहा, बड़ा देखकर डरना नहीं और छोटा देखकर लड़ना नहीं, खेलभावना से खेलना चाहिए। महामंत्री रूपेन्द्र शुक्ला ने वर्तमान में प्रदेश की विकट स्थिति पर चिंता जताते हुए युवाओं से धरोहर और खेलों को जीवंत बनाए रखने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में डॉ. रामनाथ साहू, नीलमणी साहू, विष्णु वर्मा, समारु देवांगन, शब्बीर खान, रामप्रताप यादव, राजू निर्मलकर, गोपेश्वर चकधारी, चन्द्रहास चक्रधारी, निखिल साहू, मोंटू खान, टेकराम पटेल, युवराज, ख़ेमन, खूबी साहू, ललित ग्रहण, त्रिभुवन वर्मा, सुरेन्द्र यादव, उकेस, कुंदन, रवि, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी और खिलाड़ी मौजूद रहे।