पाटन । शासकीय हाईस्कूल बठेना रविवार को विद्यालय परिसर में नवनिर्मित शाला भवन का लोकार्पण एवं पुस्तकालय तथा कम्प्यूटर कक्ष के निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद के अनुज संजय बघेल ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि—शिक्षा वह चाबी है जो न केवल एक व्यक्ति, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बदल सकती है। पुस्तकालय ज्ञान की खिड़की है । कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सशक्त बनाना आज की आवश्यकता है और बच्चों को बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर युथ एवं ईको क्लब के छात्रों द्वारा पाम के पौधों का रोपण किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति ने माहौल को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत सभवती नीलम राजेश चंद्राकर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक, मध्य मंडल अध्यक्ष रानी बंछोर, जनपद सदस्य सीता निषाद, सेवा सहकारी समिति बठेना के प्राधिकृत अधिकारी सुनील वर्मा, पूर्व शाला विकास समिति अध्यक्ष सुजान सिंह वर्मा, उपसरपंच योगेन्द्र साहू एवं सरपंच उनीका वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य एच.सी. सुखदेव वर्मा ने जानकारी दी कि वर्तमान में विद्यालय में 110 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। शाला विकास समिति द्वारा विद्यालय की तारबंदी भी की गई है जिससे सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। समारोह में राजेश वर्मा, कमलेश चंद्राकर, अलख राम वर्मा, लखन वर्मा, ओम साहू, मनोज वर्मा, लेखराम साहू, दरबारी साहू, महेंद्र वर्मा, भूमिका ठाकुर, महिमा यादव, एल.एस. कश्यप, अनीता बघेल, रोहणी वर्मा, दिनेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, पालकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।