नई सेवा सहकारी समिति बोरवाय में धान खरीदी का शुभारंभ, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

नई सेवा सहकारी समिति बोरवाय में धान खरीदी का शुभारंभ, प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जामगांव आर। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत क्षेत्र में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नवगठित सेवा सहकारी समिति मर्यादित बोरवाय, पंजीयन क्रमांक 3442 में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर रहे।

इस अवसर पर नवनियुक्त प्राधिकृत अध्यक्ष भगवान सिंह चंद्राकर ने किसानों एवं क्षेत्र के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्होंने किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए समिति के संचालन, खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।जिला सहकारी बैंक के पूर्व डायरेक्टर जयप्रकाश चंद्राकर ने बोरवाय में नई समिति के गठन और धान खरीदी की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए किसानों के हित में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।

उल्लेखनीय है कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बोरवाय में नई सेवा सहकारी समिति का गठन किया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को धान विक्रय के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी और खरीदी व्यवस्था में सहूलियत होगी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोरवाय की सरपंच मीनू राकेश शर्मा, खोला सरपंच पुष्पलता जांगड़े, जयप्रकाश चंद्राकर (पूर्व जिला सहकारी केंद्रीय बैंक संचालक), राजेश चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, खुमान सिंह जांगड़े, चंद्रिका चंद्राकर, उपसरपंच नूतन साहू, अश्वनी साहू, राधेश्याम टंडन, चेलाराम बिसहत, नरेंद्र साहू, संतोष शर्मा, ढालसिंग साहू एवं बेनी साहू सहित समिति की ओर से समिति प्रभारी रमेश कुमार साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर नरेश यादव, तामेश्वर जोशी एवं पूनम साहू सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *