भाजपा मंडल जामगांव आर की मासिक बैठक संपन्न, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

भाजपा मंडल जामगांव आर की मासिक बैठक संपन्न, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

जामगांव आर। भाजपा मंडल जामगांव आर की मासिक बैठक रविवार, 15 नवंबर 2026 को भनसूली रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, मंडल के आवश्यक कार्यों एवं पार्टी की आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर महान जननायक एवं जनजातीय गौरव के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया तथा देश, समाज और जनजातीय समुदाय के अधिकारों के लिए उनके अतुलनीय संघर्ष, त्याग एवं योगदान को स्मरण किया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय और शोषण के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित कर ऐतिहासिक आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका बलिदान और विचार आज भी हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय समाज के गौरव को सम्मान देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू,मंडल महामंत्रीद्वय पुनेंद्र सिन्हा एवं निर्मल जैन, भगवान सिंह चंद्राकर, अरुण चंद्राकर, नरेश केला, अंगेश्वर साहू,लुभम बंछोर, सुरेश बंछोर, महेश साहू, लोकेश साहू, हर्ष साहू, विनय देवांगन, अभिषेक सेन, दीपक साहू, सीताराम, मुकेश साहू एवं मेघनाथ सागरवंशी सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *