जामगांव आर। सेवा सहकारी समिति बेल्हारी में सोमवार को समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं तहसील साहू संघ के अध्यक्ष लालेश्वर साहू रहे। उनके द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किसानों की धान खरीदी की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू, जनपद सभापति खेमलाल देशलहरे, प्राधिकृत अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा, सरपंच अमित अग्रवाल, माधुरी निषाद, उपसरपंच मनीष चंद्राकर, भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड, भाजपा नेता योगेश्वर चंद्राकार एवं समिति प्रबंधक भूषण लाल वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। मौके पर भाजपा नेता लालेश्वर साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है। सरकार की इस पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त होगा ।
प्राधिकृत अध्यक्ष रूपसिंह सिन्हा ने मौजूद कृषकों को भरोसा दिलाते हुए बताया कि खरीदी केंद्र में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इस वर्ष किसानों की किसी भी तरह की परेशानी दूर करने के लिए समिति पूरी तैयारी के साथ कार्य कर रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि हर किसान का धान समय पर और सही वजन के साथ खरीदा जाए। इस अवसर पर भेन चंद्राकार, बोधन साहू, संतोष सिन्हा, नीलकंठ साहू, कमलेश मटियारा, कमलेश साहू, अश्वनी साहू, मोहित निषाद, जयंंत सिन्हा, गौतम शुक्ला, संतोष मार्कण्डेय, सुरेश कुर्रे, नरोत्तम निषाद सहित अनेक किसान एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।