तहसील साहू संघ पाटन का शपथ ग्रहण, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले—समाज निर्माण में समर्पण जरूरी ! अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा—“विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे, समाज की नई ऊर्जा बनकर काम करेंगे”

तहसील साहू संघ पाटन का शपथ ग्रहण, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू बोले—समाज निर्माण में समर्पण जरूरी ! अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने कहा—“विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे, समाज की नई ऊर्जा बनकर काम करेंगे”

समाज के विकास व हित में कार्य करने का संकल्प पाटन । तहसील साहू संघ पाटन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को साहू सदन (अटारी) पाटन में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा की पूजा-अर्चना से हुई। जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पदाधिकारियों में—लालेश्वर साहू – तहसील अध्यक्ष,डुलेश्वर साहू – उपाध्यक्ष, विमला साहू – उपाध्यक्ष (महिला) ,सुरेंद्र कुमार साहू – संगठन सचिव ,भुनेश्वरी साहू – संगठन सचिव (महिला) को शपथ ग्रहण कराई गया।

हर वर्ष एक बड़ा कार्य, हर पदाधिकारी 10 नए सदस्य—ताम्रध्वज साहू

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,अध्यक्षता डॉ. नीरेंद्र साहू, अध्यक्ष–प्रदेश साहू संघ रायपुर,और विशिष्ट अतिथि के रूप में नंदलाल साहू (जिलाध्यक्ष, दुर्ग),पूर्व मंत्री रमशीला साहू,
तथा कल्पना नारद साहू, सभापति जिला पंचायत दुर्ग उपस्थित रहीं। मौके पर मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू ने कहा कि समाज में युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने हर पदाधिकारी को अपने स्तर पर 10 नए कार्यकर्ता जोड़ने, वार्षिक रूप से एक उल्लेखनीय कार्य करने तथा वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में समाज हित में योजनाबद्ध कार्य करने की बात कही।

जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू ने विरोध को बताया अनुचित

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला साहू संघ के अध्यक्ष नंदलाल साहू ने कुछ निवृत्तमान पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश स्तर पर दिए गए विरोध आवेदन पर दुःख जताया। उन्होंने कहा—चुनाव के परिणाम को बर्दाश्त न कर पाना समाज में वैमनस्य पैदा करता है। लालेश्वर साहू एवं उनकी टीम को मतदाताओं ने भारी मतों से जीत दिलाई है, ऐसे में शपथ कार्यक्रम का विरोध उचित नहीं है। समाज में हार-जीत प्राकृतिक प्रक्रिया है।” उन्होंने युवा और महिलाओं को संगठन में अधिक अवसर देने और सहयोग की भावना से काम करने पर बल दिया।

अध्यक्ष लालेश्वर साहू बोले—‘हम सब एक परिवार’

नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष लालेश्वर साहू ने सभी अतिथियों, सामाजिक वरिष्ठजनों एवं सदस्यों का आभार जताते हुए कहा— “हम समाज को एक परिवार की तरह संचालित करेंगे। नियमावली के अनुरूप, स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से पूरे तहसील में कार्य करेंगे। आप सबके विश्वास और आशीर्वाद से हमारी टीम समाज सेवा में पूर्ण समर्पित रहेगी।”

संरक्षक अश्वनी साहू ने दी शुभकामनाएँ

संरक्षक अश्वनी साहू ने कहा कि चुनाव में हार-जीत सामान्य प्रक्रिया है। विरोध करने वाले सदस्यों को सदन में आकर अपनी बात रखनी चाहिए, जिससे तथ्यात्मक जवाब दिया जा सके। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित टीम द्वारा युवाओं को आगे बढ़ाने और समाज हित में नए कार्य करने की शुरुआत सकारात्मक कदम है ।

बड़ी संख्या में सामाजिक जनसमूह की मौजूदगी

कार्यक्रम का संचालन महासचिव महेंद्र साहू ने किया और आभार डुलेश्वर साहू ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिले और परिक्षेत्र के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन दिव्या कलिहारी, कृष्ण कुमार, दिलीप साहू, प्रशांत साहू, भुवन साहू, अशोक कुमार साहू, दाऊ दिनेश साहू, चुनाव अधिकारी जी.पी. साहू, प्राचार्य लक्ष्मीनारायण साहू, पूरनलाल साहू, गंगादीन साहू, योगिता साहू (जिला पंचायत सदस्य), कोषाध्यक्ष नारद साहू, डॉ. सुरेश साहु, लक्ष्मीनारायण साहू सरजूराम साहू पूरनलाल साहू, टेसराम साहू,गरीबदास साहू, गीता साहू , दिलीप साहू, भुनेश्वरी , अमृत साहू, हेमलता साहू विनोद साहू बेनी राम ज्योति प्रकाश साहू,अनिल कुमार रविशंकर साहू , कल्याण साहू, रोहित साहू , डिजेन्द्र कुमार मधुकांत साहू अशोक कुमार साहू, बबलू साहू योगेश साहू ,श्रीमती कोमिन साहू , श्रीमती खेमलता साहू, श्रीमती कालिन्द्री साहू धाञी साहू द्रोपती साहू केवला साहू छन्नू लाल साहू , बिहारी लाल साहू ,डॉ रामनाथ साहू ,डॉ प्यारेलाल साहू,डॉ तामेश साहू , राजेन्द्र साहू , रमेश कुमार साहू ,कमलेश साहू, धनेश्वर साहू , गुमान साहू , मुकेश साहू , गैंद सिंग साहू संजू साहू , हितेन्द्र कुमार साहू , अनिल साहू , बीरेन्द्र साहू ,शीतल साहू , युगल साहू ,आनन्द चंदन , रूपेंद्र साहू, व परिक्षेत्र व स्थानीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जनसमूह उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *