जामगांव आर। श्रीराम नवमी महापर्व के अवसर पर जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक जामगांव आर एवं ग्राम पौहा पहुँचीं, जहाँ उन्होंने नए मंदिर के लोकार्पण तथा भगवान श्रीराम–सीता माता की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-पाठ एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। कीर्ति नायक ने मंदिर में दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर आस्था के साथ-साथ संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक होता है।
कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल की धर्म पत्नी रजनी बघेल,जिला. पंचायत सदस्य द्वय कल्पना साहू, नीलम चंद्राकर,भाजपा नेत्री हर्षा चंद्राकर, शैलेंदरी मंडावी, मंदिर निर्माण कर्ता संदीप चंद्राकर, नरेश केला, मनीष चंद्राकर, किशोर साहू, कमलेश साहू, नारद साहू, राजा पाठक, प्रकाश चंद्राकर, मनीष जैन, अगेश्वर साहू, रवि सिन्हा, मुकेश साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।