पाटन। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगर में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धा भाव से भगवान श्रीराम के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं मातृशक्ति शामिल हुए, जिससे पूरा नगर “जय सियाराम” के जयघोष से गूंज उठा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म और आदर्शों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में चलित झांकियों, डीजे डांस और आतिशबाजी की आकर्षक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर मुख्यरूप से राकेश ठाकुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी दुर्ग,पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू,पुरुषोत्तम कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साहू,राजेश ठाकुर,हेमंत देवांगन,तरूण बिजौर,जनपद सदस्य दिनेश साहू,लक्ष्मीनारायण पटेल,बलदाऊ भाले,आभाष शर्मा,सरजू साहू,गोपाल देवांगन,नीरज सोनी,भेदप्रकाश वर्मा,महेंद्र वर्मा,संतोषी तिवारी,युवराज साहू,विनय पटेल,मनीष पटेल,डा हेमंत साहू,श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्य एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।