जामगांव आर में नवनिर्मित श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुई जिपं सभापति कल्पना साहू, राम दरबार में माथा टेककर लिया आशीर्वाद

जामगांव आर। पाटन विधानसभा क्षेत्र के जामगांव आर में 27 मार्च 2026 को श्रीराम नवमी एवं प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू मुख्य रूप से शामिल हुईं। उन्होंने श्रीराम दरबार में माथा टेककर रामलला का आशीष लिया।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन एवं पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को स्मरण किया। मंदिरों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही और सभी ने सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर निर्माण कर्ता संदीप चंद्राकर,जीलोखन चंद्राकर, बसंत चंद्राकर, नरेश केला, किशोर साहू, मनीष चंद्राकर, पूनेंद्र सिन्हा, रामकुमार चंद्राकर, लालेश्वर साहू, रवि सिन्हा, लुभम बंछोर,अभिषेक सेन,श्रीकांत चंद्राकर,रोशन वर्मा, कमलेश चंद्राकर, विनय चंद्राकर, मेघनाथ सागरवंशी, शंकर साहू, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *