
रानीतराई। दक्षिण पाटन के ग्राम भनसूली में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ महापर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू ने विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोहों में सहभागिता निभाई। कांग्रेस नेता अशोक साहू ने स्थानीय सुयश नवयुवक मंडल, अटल चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और आत्मसम्मान का पर्व है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि गांवों की एकता और जनभागीदारी से ही मजबूत एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है। युवा पीढ़ी को अपने इतिहास, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर सरपंच भगवती मुकेश साहू, उपसरपंच पद्मभूषण साहू, डॉ. हेमंत साहू, गजेंद्र साहू, धनंजय साहू, डॉ. के.के. साहू, रामनारायण मंडल, देवेंद्र मंडल, मिलन सेन, उमाशंकर साहू, डॉ. टी.पी. साहू, पूर्व जनपद सदस्य गैंदलाल डहरिया, नीलमणि हिरवानी, नंद साहू, महेश साहू, रामचरण साहू, कल्याण साहू, बीसहत निर्मल, दीपक सेन, नेतराम साहू, महेंद्र साहू, गंगा साहू, ईश्वर साहू, मेहतर डहरिया, शिव निर्मल, दानी तारक सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।