
जामगांव आर। दक्षिण पाटन अंचल में 80वां स्वाधीनता दिवस देशभक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। अंचल के गांवों, गली-मोहल्लों, स्कूलों सहित शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो उठा। विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। अनेक संदेशप्रद कार्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों और ग्रामीणों को देश के प्रति अपनी नागरिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू ने जागृति उच्चतर माध्यमिक शाला बटरेल में ध्वजारोहण किया। जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने अपने गृहग्राम धमना में तिरंगा फहराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने सेवा सहकारी समिति बटरेल में एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने निपानी पंचायत में ध्वजारोहण किया,इसी तरह ग्राम पंचायत जामगांव आर में सरपंच रुपेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। किसान चौक में उपसरपंच मुकेश साहू, जिला सहकारी बैंक में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर तथा सेवा सहकारी समिति में प्राधिकृत अधिकारी भगवान सिंह चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल ने तिरंगा फहराया।ग्राम पंचायत बेल्हारी में सरपंच अमित अग्रवाल तथा सेजेस बेल्हारी में शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया। किसान चौक में भूषण चंद्राकर,जितेंद्र धनकर,संतोष, अटल चौक में यादमल गोलछा, जितेश्वरी साहू एवं रामसिंह बंसोड, मंगल भवन में मंजुलाल भारती तथा टाल सोनवानी, सेवा सहकारी समिति में प्राधिकृत अधिकारी रुपसिंह सिन्हा और परिक्षेत्रीय साहू भवन में उपाध्यक्ष लता साहू ने ध्वजारोहण किया।
इसी तरह आगेसरा में सरपंच रमाशंकर साहू, बटरेल पंचायत में सरपंच एमन आठे, किकीरमेटा में सरपंच देवकी निषाद, अकतई में सरपंच माधुरी निषाद, ओदरागहन में सरपंच कुसुमलता जैन, निपानी में सरपंच राजेश ठाकुर, निपानी सोसायटी में प्राधिकृत अधिकारी बेनीराम साहू, सुरपा स्कूल में पूर्व अध्यक्ष प्रमोद जैन, सेवा सहकारी समिति में प्राधिकृत अधिकारी नारद साहू ने ध्वजारोहण किया।नवागांव पंचायत में सरपंच कविता साहू, बोरवाय पंचायत में सरपंच मीनू राकेश शर्मा, खोला पंचायत में पुष्पलता जांगड़े, कौही पंचायत में लीना साहू, जरवाय में सरपंच यशवंत साहू, औसर में सरपंच प्रियलता महिपाल, करेला में डॉ. राजेश बंछोर, कुर्मीगुंडरा सोसायटी में डॉ. दानीराम वर्मा, भरर में सरपंच कौशिल्या साहू, सेवा सहकारी समिति कुम्हली में प्राधिकृत अधिकारी तेजेन्द्र पिपरिया, गाड़ाडीह सोसायटी में प्राधिकृत अधिकारी संजय चंद्राकर, टेमरी में सरपंच वरुण तथा धमना में सरपंच लोकेश महलवार, गातापार में सरपंच रेवा साहू ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाईं। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पूरे दक्षिण पाटन अंचल में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और नागरिक कर्तव्यबोध का संदेश दिखाई दिया। गांव-गांव फहराता तिरंगा और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों ने आजादी के पर्व को यादगार बना दिया।